मुख्यमंत्री धामी ने फिर जीता जनता का दिल! बुजुर्ग महिला की फरियाद सुन गाड़ी से उठकर सुनी पीड़ा,, कैबिनेट बैठक के बाद रवाना होने ही वाले थे सीएम, फरियादी महिला की आवाज सुनते ही रुककर लिया प्रार्थना पत्र और अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश,,

मुख्यमंत्री धामी ने फिर जीता जनता का दिल! बुजुर्ग महिला की फरियाद सुन गाड़ी से उठकर सुनी पीड़ा,,
कैबिनेट बैठक के बाद रवाना होने ही वाले थे सीएम, फरियादी महिला की आवाज सुनते ही रुककर लिया प्रार्थना पत्र और अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश,,
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर अपनी संवेदनशील कार्यशैली और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री अपने आवास के लिए रवाना होने की तैयारी में थे और वाहन में बैठ चुके थे। इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला अपनी समस्या लेकर वहां पहुंची।
मौके पर मौजूद वरिष्ठ पत्रकार एस.पी. अरोड़ा ने महिला को मुख्यमंत्री से मिलवाया। महिला की फरियाद सुनते ही मुख्यमंत्री धामी वाहन की सीट से उठ खड़े हुए और स्वयं उसके हाथ से प्रार्थना पत्र लेकर उसकी समस्या को गंभीरता से सुना।
मुख्यमंत्री ने महिला को भरोसा दिलाया कि उसकी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने तत्काल प्रमुख सचिव डॉ. आर.के. सुधांशु को आवश्यक निर्देश देते हुए मामले के शीघ्र निस्तारण के लिए कहा।
मुख्यमंत्री धामी के इस मानवीय व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। आमजन की समस्याओं को सुनने और मौके पर ही समाधान की दिशा में कदम उठाने की उनकी कार्यशैली को लोगों ने सराहा। राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी इस घटना की चर्चा रही और इसे जनता के प्रति मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता का उदाहरण बताया गया।
मुख्यमंत्री धामी का यह कदम एक बार फिर यह संदेश देता है कि सरकार और जनता के बीच संवाद एवं विश्वास की डोर को मजबूत बनाने के लिए संवेदनशील नेतृत्व कितना महत्वपूर्ण होता है।



