उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

तमंचे की नोक पर महिला से गैंगरेप और लूट का सनसनीखेज खुलासा,, हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, वारदात में शामिल चारों आरोपी गिरफ्तार; तमंचा, चाकू, बाइक और लूटे गए झुमके बरामद,, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पथरी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, फरार आरोपियों को जंगल के पास से दबोचकर भेजा न्यायालय,,

तमंचे की नोक पर महिला से गैंगरेप और लूट का सनसनीखेज खुलासा,,

हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, वारदात में शामिल चारों आरोपी गिरफ्तार; तमंचा, चाकू, बाइक और लूटे गए झुमके बरामद,,

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पथरी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, फरार आरोपियों को जंगल के पास से दबोचकर भेजा न्यायालय,,

हरिद्वार, 15 जुलाई। हरिद्वार जनपद के थाना पथरी क्षेत्र में महिला के साथ तमंचे की नोक पर गैंगरेप और लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त अवैध तमंचा, चाकू, मोटरसाइकिल, महिला से लूटे गए झुमके तथा मोबाइल फोन के टूटे हुए पार्ट्स और बैटरी भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार 7 जुलाई 2026 की रात महिला अपने बच्चे के साथ घर पर मौजूद थी। इसी दौरान चार बदमाश घर में घुस आए और तमंचे के बल पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला के कानों के झुमके लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद 8 जुलाई को पीड़िता की शिकायत पर थाना पथरी में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थाना पथरी पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश देने के बाद 14 जुलाई को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने पथरी जंगल के पास से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से हुई बरामदगी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम पुत्र गम्भीर (24 वर्ष), शेखर पुत्र चादकीराम (22 वर्ष), अरुण पुत्र दलीप (23 वर्ष) निवासी ग्राम दुर्गागढ़ थाना पथरी तथा विकास पुत्र राजेन्द्र (25 वर्ष) निवासी ग्राम महाखेड़ी, थाना सयाना, जनपद बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक अवैध चाकू, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, महिला से लूटे गए एक जोड़ी झुमके तथा मोबाइल फोन के टूटे हुए टुकड़े और बैटरी बरामद की है।

इस पूरे खुलासे में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी फेरूपुर उपनिरीक्षक विपिन कुमार, उपनिरीक्षक बबलू चौहान, महिला उपनिरीक्षक शाहिदा परवीन, अपर उपनिरीक्षक मुकेश राणा सहित थाना पथरी की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button