Daily Live Uttarakhand updateअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

शांतरशाह गोलीकांड के बाद हरकत में SSP नवनीत सिंह भुल्लर, खुद संभाला ग्राउंड जीरो! हमलावरों की तलाश में पूरे हरिद्वार में हाई अलर्ट—चप्पे-चप्पे पर चेकिंग, संदिग्धों और वाहनों की तलाशी; पुलिस टीमों को एक ही टारगेट, गोलीकांड के आरोपियों को दबोचना,, CCTV और तकनीकी सुरागों से हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश

शांतरशाह गोलीकांड के बाद हरकत में SSP नवनीत सिंह भुल्लर, खुद संभाला ग्राउंड जीरो!

हमलावरों की तलाश में पूरे हरिद्वार में हाई अलर्ट—चप्पे-चप्पे पर चेकिंग, संदिग्धों और वाहनों की तलाशी; पुलिस टीमों को एक ही टारगेट, गोलीकांड के आरोपियों को दबोचना,,

CCTV और तकनीकी सुरागों से हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश

हरिद्वार। शांतरशाह में बाइक रिपेयरिंग की दुकान के अंदर युवक की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज वारदात के बाद हरिद्वार पुलिस ने मोर्चा पूरी तरह संभाल लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

मौके पर पहुंचते ही एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को हमलावरों की तलाश में तेजी लाने और संभावित स्थानों पर सघन चेकिंग के निर्देश दिए। इसके बाद जनपदभर में पुलिस की गतिविधियां अचानक तेज हो गईं। प्रमुख मार्गों से लेकर संवेदनशील स्थानों तक पुलिस टीमें संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की जांच में जुट गईं।

वारदात के बाद एसएसपी का सीधा एक्शन, जिलेभर में चेकिंग का आदेश

पुलिस के अनुसार 14 सितंबर की शाम करीब 7:10 बजे शांतरशाह गांव में हैप्पी नामक युवक अपनी मोटर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर था। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति, जिन्होंने चेहरे पर सफेद कपड़ा लपेट रखा था, दुकान के अंदर पहुंचे और युवक को गोली मार दी।

हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही हमलावरों की गिरफ्तारी को प्राथमिकता देते हुए पूरे जनपद में सघन चेकिंग के निर्देश दिए।

सड़कों पर पुलिस का पहरा, संदिग्ध वाहनों पर पैनी नजर

एसएसपी के निर्देश के बाद अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। संदिग्ध वाहनों को रोककर पूछताछ की जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही है।

पुलिस उन सभी संभावित रास्तों पर भी नजर रख रही है, जिनका इस्तेमाल हमलावर वारदात के बाद भागने के लिए कर सकते हैं। आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है।

CCTV और तकनीकी सुरागों से हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश

पुलिस जांच का फोकस अब हमलावरों की पहचान और उनके भागने की दिशा पता करने पर है। घटनास्थल और आसपास उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस वारदात से पहले और बाद की संदिग्ध गतिविधियों को भी जांच के दायरे में ले रही है।

साथ ही पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की किसी से पुरानी रंजिश या विवाद तो नहीं था और हमलावर किस मकसद से दुकान पर पहुंचे थे।

एसएसपी की निगरानी में ऑपरेशन, हमलावरों की तलाश जारी

इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने जांच के साथ-साथ दबिश और चेकिंग की कार्रवाई तेज कर दी है। एसएसपी के ग्राउंड पर पहुंचने के बाद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए हर संभावित सुराग पर काम किया जाए।

फिलहाल दोनों अज्ञात हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय रुड़की भेजा गया है।

शांतरशाह की वारदात के बाद अब हरिद्वार पुलिस की नजर उन दो चेहरों पर है, जिन्होंने दुकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के ग्राउंड जीरो एक्शन के बाद पुलिस ने पूरे जिले में शिकंजा कस दिया है—अब चुनौती सिर्फ एक है, हमलावरों को जल्द से जल्द कानून के शिकंजे तक पहुंचाना।

Related Articles

Back to top button