Daily Live Uttarakhand updateअपराधअपीलअफवाहअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंकुंभ मेला तैयारी

हरिद्वार में ई-रिक्शा और तिपहिया वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 179 चालान—21 वाहन सीज,, ओवरलोडिंग से लेकर बिना लाइसेंस, परमिट और टैक्स तक मिलीं गड़बड़ियां, सड़कों पर उतरी परिवहन विभाग की टीम ने कसा शिकंजा

हरिद्वार में ई-रिक्शा और तिपहिया वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 179 चालान—21 वाहन सीज,,

ओवरलोडिंग से लेकर बिना लाइसेंस, परमिट और टैक्स तक मिलीं गड़बड़ियां, सड़कों पर उतरी परिवहन विभाग की टीम ने कसा शिकंजा

इन्तजार रजा, हरिद्वार… हरिद्वार में यातायात नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा और तिपहिया वाहन संचालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने अब सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के निर्देश पर जिलेभर में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन संचालकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 179 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 21 वाहनों को सीज कर दिया गया।

परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से ई-रिक्शा और तिपहिया वाहन संचालकों में हड़कंप मचा रहा। टीम ने सड़क पर वाहन रोककर केवल कागजात ही नहीं जांचे, बल्कि वाहन संचालन से जुड़े नियमों की भी बारीकी से पड़ताल की। जांच के दौरान कई वाहन ऐसे मिले जो बिना वैध लाइसेंस, बीमा, परमिट और टैक्स के संचालित किए जा रहे थे। वहीं कुछ वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर ओवरलोडिंग भी की जा रही थी।

44 ई-रिक्शा और 38 यात्री तिपहिया वाहनों पर कार्रवाई

विशेष अभियान के दौरान परिवहन विभाग ने 44 ई-रिक्शा और 38 यात्री तिपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके अलावा अलग-अलग यातायात एवं दस्तावेज संबंधी उल्लंघनों में कुल 179 चालान किए गए। गंभीर अनियमितता मिलने पर 21 वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। इतना ही नहीं, जांच के दौरान 65 मामलों में वाहन संबंधी दस्तावेज भी इम्पाउंड किए गए।

विभाग की कार्रवाई से साफ है कि अब बिना जरूरी दस्तावेज और नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों को किसी भी सूरत में राहत देने के मूड में परिवहन विभाग नहीं है। खासतौर पर यात्रियों को लेकर चलने वाले तिपहिया और ई-रिक्शा वाहनों पर विभाग की निगाहें और सख्त हो गई हैं।

हरिद्वार से सिडकुल तक चला चेकिंग का डंडा

परिवहन विभाग की टीम ने कार्रवाई को किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रखा। हरिद्वार-देहरादून मार्ग, सिडकुल, रानीपुर मोड़, रावली महदूद, चंडी चौक, बहादराबाद और एनएच-34 समेत कई प्रमुख मार्गों और क्षेत्रों में सघन चेकिंग की गई।

इन इलाकों में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा और तिपहिया वाहन संचालित होते हैं। ऐसे में नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई को यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। विभाग का फोकस ऐसे वाहनों पर है जिनके संचालन से यात्रियों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।

अब सड़क पर नियम तोड़े तो सीधे कार्रवाई

परिवहन विभाग की इस कार्रवाई ने साफ संकेत दे दिया है कि ई-रिक्शा और तिपहिया वाहन संचालक नियमों की अनदेखी करके सड़कों पर मनमानी नहीं कर सकते। बिना लाइसेंस, बीमा, परमिट या टैक्स के वाहन चलाने से लेकर ओवरलोडिंग तक किसी भी तरह की लापरवाही अब भारी पड़ सकती है।

अभियान के दौरान अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सभी जरूरी दस्तावेज पूरे रखने के निर्देश भी दिए। विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहने के संकेत हैं।

Related Articles

Back to top button