उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंपॉलिटिकल तड़का

सलेमपुर में सुराज सेवा दल को मिला नया नेतृत्व — राव खुर्रम खां बने अध्यक्ष,, 🟢 समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत, संगठन को मजबूत करने का संकल्प,, 🔴 क्षेत्रीय विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देने की कही बात

इन्तजार रजा हरिद्वार 🟡 सलेमपुर में सुराज सेवा दल को मिला नया नेतृत्व — राव खुर्रम खां बने अध्यक्ष,,
🟢 समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत, संगठन को मजबूत करने का संकल्प,,
🔴 क्षेत्रीय विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देने की कही बात

हरिद्वार जनपद के सलेमपुर क्षेत्र में आज सुराज सेवा दल को नया नेतृत्व मिला है। राव खुर्रम खां को सर्वसम्मति से सलेमपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

नवनियुक्त अध्यक्ष राव खुर्रम खां का कार्यालय में फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर और शुभकामनाएं देकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

अपने संबोधन में राव खुर्रम खां ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सुराज सेवा दल को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, युवाओं को जोड़ना और क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी।

उन्होंने आगे कहा कि सलेमपुर क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और सामाजिक कार्यों में संगठन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और एकजुटता के साथ काम करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद पदाधिकारियों ने भी विश्वास जताया कि राव खुर्रम खां के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Back to top button