SIR महाभियानउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में तेजी! रुड़की में बीएलओ सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक में कार्य प्रगति का लिया गया जायजा,, निर्वाचन गणना प्रपत्रों के वितरण, संकलन और डिजिटाइजेशन की हुई समीक्षा; समयबद्ध ढंग से लक्ष्य पूरा करने के निर्देश,, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने कहा— शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार, नागरिकों से सहयोग की अपील,,

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में तेजी! रुड़की में बीएलओ सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक में कार्य प्रगति का लिया गया जायजा,,

निर्वाचन गणना प्रपत्रों के वितरण, संकलन और डिजिटाइजेशन की हुई समीक्षा; समयबद्ध ढंग से लक्ष्य पूरा करने के निर्देश,,

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने कहा— शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार, नागरिकों से सहयोग की अपील,,

रुड़की। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 31 रुड़की के समस्त बीएलओ सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन गणना प्रपत्र (EF Forms) के वितरण, संकलन एवं डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया तथा अभियान को निर्धारित समयावधि में सफलतापूर्वक पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान निर्वाचन गणना प्रपत्रों के घर-घर वितरण, प्राप्त प्रपत्रों के संकलन तथा उनके डिजिटाइजेशन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने कार्य में तेजी लाने और शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की विश्वसनीयता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन विभाग के प्रयासों के साथ-साथ आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

उन्होंने सभी बीएलओ सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य की नियमित निगरानी करें तथा प्रपत्रों के वितरण, संकलन और डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया को पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराएं।

बैठक में नागरिकों से भी अपील की गई कि जब उनके क्षेत्र के बीएलओ गणना प्रपत्र लेकर घर पहुंचें तो उन्हें आवश्यक जानकारी और दस्तावेज उपलब्ध कराएं। सही एवं पूर्ण रूप से भरे गए प्रपत्र एक त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से अपने बीएलओ का सहयोग करने, गणना प्रपत्र समय पर भरकर जमा करने तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

आपका एक छोटा सा सहयोग, सशक्त लोकतंत्र की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button