उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

रहमतपुर कलियर में सनसनी — पंखे से लटकी मिली 36 वर्षीय महिला 🟡 तीन मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़, क्षेत्र में शोक का माहौल,, 🟢 पुलिस जांच में जुटी, आत्महत्या के कारणों की पड़ताल जारी

इन्तजार रजा हरिद्वार 🔴 रहमतपुर कलियर में सनसनी — पंखे से लटकी मिली 36 वर्षीय महिला
🟡 तीन मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़, क्षेत्र में शोक का माहौल,,
🟢 पुलिस जांच में जुटी, आत्महत्या के कारणों की पड़ताल जारी

हरिद्वार जनपद के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 36 वर्षीय महिला का शव उसके घर में पंखे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

बताया जा रहा है कि महिला अपने घर में अकेली थी। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर परिजनों और पड़ोसियों को शक हुआ। जब दरवाजा खोला गया तो महिला का शव कमरे के अंदर पंखे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पिरान कलियर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

मृतका अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई है, जिन पर इस घटना के बाद दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला घरेलू तनाव से गुजर रही थी, लेकिन वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। वहीं, इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

Related Articles

Back to top button