अपराधअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंबिजली विभाग छापेमारी

बिजली चोरी पर गढमीरपुर में बड़ा वार: धनोरी क्षेत्र में विजिलेंस टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी,, 🔴 पंचपुरी-गढ़ मीरपुर में 16 लोगों पर कार्रवाई, विभाग की सख्ती से मचा हड़कंप,, 🟢 इंस्पेक्टर महरूट शाह की अगुवाई मे एसडीओ अश्वनी सहित टीम सक्रिय, अवैध कनेक्शन पकड़कर काटे गए कनेक्शन

इन्तजार रजा हरिद्वार ⚡ बिजली चोरी पर गढमीरपुर में बड़ा वार: धनोरी क्षेत्र में विजिलेंस टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी,,

🔴 पंचपुरी-गढ़ मीरपुर में 16 लोगों पर कार्रवाई, विभाग की सख्ती से मचा हड़कंप,,

🟢 इंस्पेक्टर महरूट शाह की अगुवाई मे एसडीओ अश्वनी सहित टीम सक्रिय, अवैध कनेक्शन पकड़कर काटे गए कनेक्शन

धनोरी/हरिद्वार, 02 मई 2026।
विद्युत वितरण उपखंड धनोरी क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विभाग ने बड़ा अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की है। शनिवार को पंचपुरी के गढ़ मीरपुर और पुरनपुर गांवों में बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर 16 बिजली चोरी के मामलों का खुलासा किया। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अवैध रूप से बिजली इस्तेमाल करने वालों में भी खौफ देखा गया।

जानकारी के अनुसार, विजिलेंस टीम को लगातार इन गांवों में बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी अभियान चलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर कई घरों और प्रतिष्ठानों की जांच की, जहां अवैध कनेक्शन के जरिए बिजली का उपयोग किया जा रहा था। जांच के दौरान 16 उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए, जिनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उनके कनेक्शन काट दिए गए और नियमानुसार जुर्माना भी लगाया गया।

इस पूरे अभियान का नेतृत्व विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर महरूट शाह ने किया। उनके साथ इंस्पेक्टर सरिता, सब-इंस्पेक्टर संजीव त्यागी, एई धनंजय, एई विकास कुमार, एसडीओ अश्विनी कुमार, जेई योगेंद्र रावत और नया लाइन स्टाफ मौजूद रहा। टीम की सतर्कता और सटीक कार्रवाई के चलते बड़ी संख्या में बिजली चोरी के मामलों का पर्दाफाश हो सका।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और जहां भी चोरी की शिकायतें मिलेंगी, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अवैध कनेक्शन का उपयोग न करें और बिजली का बिल समय पर जमा करें, ताकि किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में विभाग की सख्ती का संदेश साफ तौर पर पहुंच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से न सिर्फ राजस्व का नुकसान रुकेगा, बल्कि ईमानदार उपभोक्ताओं को भी राहत मिलेगी। फिलहाल, विभाग की इस बड़ी कार्रवाई को बिजली चोरी के खिलाफ एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button