हरिद्वार में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा असर,, रानीपुर पुलिस ने स्मैक तस्कर को दबोचा, नशे के कारोबार पर कसा शिकंजा,, 12.57 ग्राम स्मैक और नकदी बरामद, आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी आया सामने

इन्तजार रजा हरिद्वार- हरिद्वार में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा असर,,
रानीपुर पुलिस ने स्मैक तस्कर को दबोचा, नशे के कारोबार पर कसा शिकंजा,,
12.57 ग्राम स्मैक और नकदी बरामद, आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी आया सामने
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने के लिए पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” लगातार तेज होता जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित नशा तस्कर को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लाखों रुपये कीमत की स्मैक और नशा बेचकर कमाई गई नकदी बरामद हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 6 मई 2026 की रात पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान पल्टूराम चौक के पास स्थित मैदान में संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर पुलिस ने एक युवक को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से कुल 12.57 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही स्मैक बेचकर कमाए गए 300 रुपये भी पुलिस ने बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मयंक उर्फ करन पुत्र ललित कुमार निवासी ग्राम अतमलपुर बौंगला थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह स्मैक रावली महदूद क्षेत्र से एक युवक से लेकर आया था और छोटी-छोटी “बिट” बनाकर 300 रुपये प्रति बिट के हिसाब से बेचता था। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह एक बिट पहले ही बेच चुका था और बरामद नकदी उसी बिक्री की रकम है।![]()
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं जांच के दौरान आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ चोरी, अवैध हथियार रखने और अन्य आपराधिक मामलों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इससे साफ है कि आरोपी अपराध की दुनिया में पहले से सक्रिय रहा है।
हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी चेतावनी माना जा रहा है। लगातार हो रही धरपकड़ से यह संदेश साफ है कि अब नशे का कारोबार करने वालों के लिए हरिद्वार में बच निकलना आसान नहीं होगा।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, उप निरीक्षक सुबोध घिल्डियाल, कांस्टेबल बीर सिंह और कांस्टेबल अर्जुन सिंह शामिल रहे। टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है।
हरिद्वार पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और युवाओं को नशे के जाल में धकेलने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



