उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार! मेलाधिकारी सोनिका ने हितधारकों संग बनाई भव्य, दिव्य और सुरक्षित कुंभ मेले की रणनीति “करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता” — सड़क, घाट, पार्किंग, सुरक्षा और डिजिटल मॉनिटरिंग पर फोकस, सुझावों को योजनाओं में किया जाएगा शामिल,, “हरित हरिद्वार से होगा कुंभ का स्वागत” — 5 जून को वृहद वृक्षारोपण अभियान, स्थानीय जनता और संस्थाओं से भागीदारी की अपील

कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार! मेलाधिकारी सोनिका ने हितधारकों संग बनाई भव्य, दिव्य और सुरक्षित कुंभ मेले की रणनीति

“करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता” — सड़क, घाट, पार्किंग, सुरक्षा और डिजिटल मॉनिटरिंग पर फोकस, सुझावों को योजनाओं में किया जाएगा शामिल,,

“हरित हरिद्वार से होगा कुंभ का स्वागत” — 5 जून को वृहद वृक्षारोपण अभियान, स्थानीय जनता और संस्थाओं से भागीदारी की अपील

इन्तजार रजा, हरिद्वार.. अर्धकुंभ 2027 को लेकर तैयारियां अब तेज़ होती नजर आ रही हैं। मंगलवार को मेला नियंत्रण भवन सभागार में आयोजित परामर्शदात्री समिति की महत्वपूर्ण बैठक में कुंभ मेले को भव्य, दिव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने को लेकर व्यापक मंथन हुआ। बैठक की अध्यक्षता कुंभ मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने की, जबकि विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने इसमें भाग लिया।

बैठक में मेलाधिकारी सोनिका ने स्पष्ट कहा कि कुंभ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम है, जहां देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे विशाल आयोजन की सफलता के लिए प्रशासन, धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि मेला प्रशासन द्वारा कुंभ 2027 को ऐतिहासिक और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों से प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लिया जा रहा है तथा उपयोगी सुझावों को योजनाओं में शामिल किया जाएगा ताकि व्यवस्थाएं अधिक व्यवहारिक और प्रभावी बन सकें।

बैठक में बताया गया कि कुंभ क्षेत्र में अवस्थापना विकास के कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़कों का चौड़ीकरण, घाटों का विकास, पैदल मार्गों का निर्माण, पार्किंग स्थलों का विस्तार, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और स्वच्छता प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही प्रमुख स्थलों पर डिजिटल सूचना प्रणाली, संकेतक बोर्ड और सूचना केंद्र विकसित किए जा रहे हैं।

 श्रीमती सोनिका, कुंभ मेलाधिकारी हरिद्वार

“कुंभ 2027 को भव्य, दिव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभागों और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ लगातार संवाद किया जा रहा है। जो भी उपयोगी सुझाव प्राप्त हो रहे हैं, उन्हें योजनाओं में शामिल किया जाएगा। हमारा उद्देश्य है कि हर श्रद्धालु को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।”

भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। मेलाधिकारी ने बताया कि आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी नेटवर्क, डिजिटल मॉनिटरिंग और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था विकसित की जा रही है। यातायात प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को भी मजबूत बनाया जाएगा ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

बैठक में “हरित हरिद्वार” अभियान को भी विशेष प्राथमिकता दी गई। मेलाधिकारी सोनिका ने जानकारी दी कि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसमें प्रशासन, HRDA, स्वयंसेवी संस्थाएं, आश्रम, शिक्षण संस्थान और स्थानीय नागरिक सहभागिता करेंगे। उन्होंने सभी लोगों से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लेने की अपील की।

बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी (कुंभ) आयुष अग्रवाल, नगर आयुक्त नंदन कुमार, एसपी सिटी अभय सिंह, मेला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार वर्मा सहित अनेक अधिकारी एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने कुंभ 2027 को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Back to top button