रानीपुर में विकास की नई रफ्तार! विधायक आदेश चौहान ने भेल मध्य मार्ग-शिवालिकनगर संपर्क मार्ग चौड़ीकरण का किया शिलान्यास,, दुर्घटनाओं से राहत, बेहतर कनेक्टिविटी और सुगम यातायात की सौगात— हजारों लोगों को मिलेगा सीधा लाभ, टिहरी विस्थापित कॉलोनी से शिवालिकनगर तक मजबूत होगी सड़क व्यवस्था,, “क्षेत्र का चरणबद्ध विकास हमारी प्राथमिकता” — विधायक आदेश चौहान बोले, पुल निर्माण और सड़क चौड़ीकरण से बदलेगी पूरे क्षेत्र की तस्वीर,,

रानीपुर में विकास की नई रफ्तार! विधायक आदेश चौहान ने भेल मध्य मार्ग-शिवालिकनगर संपर्क मार्ग चौड़ीकरण का किया शिलान्यास,,
दुर्घटनाओं से राहत, बेहतर कनेक्टिविटी और सुगम यातायात की सौगात— हजारों लोगों को मिलेगा सीधा लाभ, टिहरी विस्थापित कॉलोनी से शिवालिकनगर तक मजबूत होगी सड़क व्यवस्था,,
“क्षेत्र का चरणबद्ध विकास हमारी प्राथमिकता” — विधायक आदेश चौहान बोले, पुल निर्माण और सड़क चौड़ीकरण से बदलेगी पूरे क्षेत्र की तस्वीर,,
इन्तजार रजा हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए विधायक आदेश चौहान ने भेल मध्य मार्ग से रानीपुर कोतवाली होते हुए शिवालिकनगर और टिहरी विस्थापित कॉलोनी को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे इस कार्य के तहत सड़क के दोनों ओर मजबूत टाइल्स लगाई जाएंगी, जिससे मार्ग न केवल चौड़ा बल्कि अधिक सुरक्षित और आकर्षक भी बनेगा।
यह सड़क चौड़ीकरण परियोजना क्षेत्र की बड़ी आबादी के लिए राहत और सुविधा का माध्यम बनने जा रही है। इससे टिहरी विस्थापित कॉलोनी के वार्ड संख्या 06 एवं 07, सुभाषनगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 08 तथा शिवालिकनगर के एस-क्लस्टर स्थित वार्ड संख्या 04 और 05 के हजारों नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से संकरे मार्ग के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी।
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा कि यह मार्ग वर्षों से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांगों में शामिल था। सड़क के संकरे होने के कारण आए दिन हादसे होते थे और यातायात भी प्रभावित रहता था। चौड़ीकरण के बाद यह समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी तथा लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह मार्ग छोटे वाहनों के लिए शिवालिकनगर बाइपास के रूप में भी कार्य करेगा, जिससे मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव कम होगा।
विधायक आदेश चौहान ने कहा कि उत्तराखंड सरकार विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी सोच के तहत पहले शिवालिकनगर और टिहरी विस्थापित कॉलोनी के बीच आधुनिक पुल का निर्माण कराया गया था। वहीं वार्ड संख्या 05 और वार्ड संख्या 07 के मध्य दूसरे पुल का निर्माण कार्य भी तेजी से प्रगति पर है, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होगी।
स्थानीय सभासद ब्रजलेश देवी ने विधायक आदेश चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों से जनता में उत्साह का माहौल है। सड़क, पुल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना लंबे समय तक क्षेत्रवासियों को लाभ पहुंचाएगी।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने विधायक आदेश चौहान का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा क्षेत्र के विकास के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर इंदरपाल शर्मा, विनीत चौहान, चमन चौहान, चंद्रभान सिंह, मुकेश चौहान, रंगपाल चौहान, नेत्रपाल, अमित जांगिड़, दीपक, सचिन चौहान, ऋषिपाल, जितेंद्र धीमान, कमलेश विश्वकर्मा, एस.पी. त्यागी, विवेक वर्मा, अनुराग सोमानी, संदीप गर्ग, के.एस. रावत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।



