उत्तर प्रदेशउत्तराखंडपॉलिटिकल तड़का

उत्तराखंड में आजाद समाज पार्टी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार! अजीम अहमद को सौंपी प्रदेश प्रवक्ता की अहम जिम्मेदारी,, बहुजन आंदोलन को नई धार देने की तैयारी, पार्टी नेतृत्व ने जताया भरोसा— संगठन और जनसंपर्क को मिलेगा नया आयाम,, प्रदेश मीडिया प्रभारी राव इमरान खान ने जारी किया नियुक्ति पत्र, कहा— अजीम अहमद पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका,,

उत्तराखंड में आजाद समाज पार्टी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार! अजीम अहमद को सौंपी प्रदेश प्रवक्ता की अहम जिम्मेदारी,,

बहुजन आंदोलन को नई धार देने की तैयारी, पार्टी नेतृत्व ने जताया भरोसा— संगठन और जनसंपर्क को मिलेगा नया आयाम,,

प्रदेश मीडिया प्रभारी राव इमरान खान ने जारी किया नियुक्ति पत्र, कहा— अजीम अहमद पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका,,

हरिद्वार। उत्तराखंड में आगामी राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पार्टी नेतृत्व ने वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं सक्रिय पार्टी कार्यकर्ता अजीम अहमद को प्रदेश प्रवक्ता (उत्तराखंड) नियुक्त किया है। इस संबंध में प्रदेश मीडिया प्रभारी राव इमरान खान द्वारा आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी किया गया।नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं बहुजन आंदोलन के प्रणेता मान्यवर कांशीराम की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा उत्तराखंड में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि अजीम अहमद लंबे समय से सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं तथा संगठनात्मक कार्यों में उनकी भागीदारी सराहनीय रही है। उनकी नियुक्ति से प्रदेश में पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और जनसरोकारों से जुड़े अभियानों को नई मजबूती मिलेगी।

प्रदेश मीडिया प्रभारी राव इमरान खान ने कहा कि पार्टी लगातार अपने संगठन का विस्तार कर रही है और जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देकर नेतृत्व को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि अजीम अहमद अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।

नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता अजीम अहमद ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के अधिकारों, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए पार्टी की आवाज को प्रदेश के हर कोने तक पहुंचाया जाएगा।

इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। राजनीतिक हलकों में भी इस नियुक्ति को उत्तराखंड में आजाद समाज पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और आगामी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button