अपराधअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंखुलासागिरफ्तारीनशा तस्करी

ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार, बहादराबाद पुलिस ने नशे के कारोबार पर कसा शिकंजा, दो तस्कर गिरफ्तार,, बलिनो कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल और टैबलेट बरामद, मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशे का गोरखधंधा,, हरिद्वार पुलिस का सख्त संदेश— युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वालों को नहीं मिलेगी कोई राहत, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार, बहादराबाद पुलिस ने नशे के कारोबार पर कसा शिकंजा, दो तस्कर गिरफ्तार,,

बलिनो कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल और टैबलेट बरामद, मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशे का गोरखधंधा,,

हरिद्वार पुलिस का सख्त संदेश— युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वालों को नहीं मिलेगी कोई राहत, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के “ऑपरेशन प्रहार-2026” के तहत हरिद्वार पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक बलिनो कार से 480 नशीले कैप्सूल और 1200 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद की हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम 29 जून को पीपल चौक से आगे नहर पटरी रोड पर गश्त और संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बलिनो कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुईं, जिसके बाद पुलिस ने मौके से इस्लाम और सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे सिडकुल क्षेत्र में मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं। मजदूरों के बीच नशीली दवाओं की मांग अधिक होने के कारण उन्होंने अधिक मुनाफे के लालच में इन दवाओं की अवैध बिक्री शुरू कर दी थी। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि यह नशीली खेप कहां से लाई गई और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से PROXIOHM-SPAS के 480 कैप्सूल, Alprazolam 0.5 MG की 1200 टैबलेट तथा एक बलिनो कार बरामद हुई है। बरामद दवाओं को कब्जे में लेकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

हरिद्वार पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार-2026 के तहत जनपद में नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। युवाओं को नशे की लत में धकेलने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अभियान और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button