कांवड़ यात्रा में सेवा का सराहनीय प्रयास: सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजी ने पुलिस प्रशासन को दिए 300 छाते और 30 कैनोपी,, बारिश के मौसम में कांवड़ यात्रियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस व प्रशासनिक कर्मियों को मिलेगी राहत

कांवड़ यात्रा में सेवा का सराहनीय प्रयास: सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजी ने पुलिस प्रशासन को दिए 300 छाते और 30 कैनोपी,,
बारिश के मौसम में कांवड़ यात्रियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस व प्रशासनिक कर्मियों को मिलेगी राहत
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजी कंपनी ने सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए पुलिस प्रशासन को 300 छाते (Umbrella) और 30 कैनोपी (Canopy) उपलब्ध कराए।
इन सामग्रियों का औपचारिक हस्तांतरण थाना सिडकुल प्रभारी निरीक्षक (SHO) अजय शाह को किया गया। कंपनी की ओर से महेश कुमार त्यागी एवं एचआर हेड ऋषि तिवारी इस अवसर पर मौजूद रहे।
कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि इन छातों और कैनोपी का उपयोग बारिश के दौरान कांवड़ यात्रियों, पुलिस एवं प्रशासनिक कर्मचारियों की सुविधा के लिए किया जाएगा, ताकि ड्यूटी के दौरान उन्हें मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से राहत मिल सके।
थाना प्रभारी अजय शाह ने सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कांवड़ मेले जैसे विशाल आयोजन में इस प्रकार का सहयोग यात्रियों की सुविधा और पुलिस-प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कंपनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक सहभागिता से जनसेवा के कार्य और अधिक प्रभावी बनते हैं।



