उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

कांवड़ मेले में सुरक्षा पर सख्ती: 12 फीट से ऊंचे डीजे कांवड़ वाहनों को नारसन बॉर्डर से वापस लौटाया गया,, शिवभक्तों की सुरक्षा के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, हादसों और करंट जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए रोके गए वाहन,,

कांवड़ मेले में सुरक्षा पर सख्ती: 12 फीट से ऊंचे डीजे कांवड़ वाहनों को नारसन बॉर्डर से वापस लौटाया गया,,

शिवभक्तों की सुरक्षा के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, हादसों और करंट जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए रोके गए वाहन,,

हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में नारसन बॉर्डर पर निर्धारित मानक से अधिक ऊंचाई वाले 12 फीट से ऊंचे डीजे कांवड़ वाहनों को रोककर वापस लौटा दिया गया।पुलिस अधिकारियों ने पहले ही अपील कि है कि अत्यधिक ऊंचाई वाले डीजे वाहन बिजली की हाईटेंशन लाइनों, ओवरब्रिज और अन्य अवरोधों के कारण गंभीर दुर्घटना अथवा करंट लगने जैसी घटनाओं का कारण बन सकते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए ऐसे वाहनों को हरिद्वार जनपद में प्रवेश नहीं करने दिया गया।

हरिद्वार पुलिस ने सभी शिवभक्तों, डीजे वाहन संचालकों और कांवड़ सेवा समितियों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें। निर्धारित ऊंचाई से अधिक डीजे वाहन लेकर यात्रा न करें तथा पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि कांवड़ यात्रा सुरक्षित, व्यवस्थित और निर्विघ्न संपन्न हो सके।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। निर्धारित मानकों के विपरीत पाए जाने वाले वाहनों को जनपद में प्रवेश नहीं दिया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button