एसआईआर नोटिसों में अधूरी जानकारी से मतदाता परेशान, कारण स्पष्ट न होने पर उठे सवाल,, ‘अन्य कारण’ लिखकर जारी किए गए नोटिसों से बढ़ा भ्रम, लोगों ने प्रशासन से मांगी स्पष्टता

एसआईआर नोटिसों में अधूरी जानकारी से मतदाता परेशान, कारण स्पष्ट न होने पर उठे सवाल,,
‘अन्य कारण’ लिखकर जारी किए गए नोटिसों से बढ़ा भ्रम, लोगों ने प्रशासन से मांगी स्पष्टता
हरिद्वार। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाताओं को भेजे जा रहे कुछ नोटिस अब विवाद का कारण बनते दिखाई दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि नोटिस में कारण की जगह केवल “अन्य कारण” लिखा गया है, जिससे यह समझ पाना मुश्किल हो रहा है कि आखिर उनसे किस विषय पर जवाब या दस्तावेज मांगे जा रहे हैं।
नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं का कहना है कि बिना स्पष्ट कारण के जवाब तैयार करना संभव नहीं है। इसको लेकर कई जनप्रतिनिधियों ने भी चिंता जताई है और जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि यदि नोटिस में वास्तविक कारण का स्पष्ट उल्लेख किया जाए तो संबंधित व्यक्ति समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा सकता है। अस्पष्ट नोटिसों के चलते अनावश्यक भ्रम और परेशानी की स्थिति बन रही है।
जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि ऐसे सभी नोटिसों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं। साथ ही नोटिस जारी करने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाया जाए, ताकि एसआईआर अभियान निष्पक्ष, व्यवस्थित और बिना किसी भ्रम के संपन्न हो सके।



