उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

कांवड़ मेला-2026: डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बैरागी कैंप पार्किंग व कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण,,

कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, पेयजल, बिजली, मेडिकल, शौचालय व पार्किंग व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

कांवड़ मेला-2026: डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बैरागी कैंप पार्किंग व कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण,,

कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, पेयजल, बिजली, मेडिकल, शौचालय व पार्किंग व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने रविवार को बैरागी कैंप पार्किंग एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों से कहा कि बैरागी कैंप पार्किंग में आने वाले शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पेयजल, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और पार्किंग की सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को पूरी तरह सुचारु रखने के निर्देश दिए। साथ ही पार्किंग स्थल पर वाहनों का व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने, आवश्यक बैरिकेडिंग, दिशा संकेतक बोर्ड लगाने और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पेयजल स्टैंड पोस्ट से निकलने वाले पानी की उचित निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि ड्रोन कैमरों के माध्यम से बैरागी कैंप पार्किंग और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम से प्रत्येक गतिविधि पर प्रभावी नजर रखी जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

डीएम और एसएसपी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ मेला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और निर्बाध यात्रा है। सभी अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहें ताकि मेले का संचालन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान एसपी ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, सीओ ट्रैफिक बिपेंदर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button