उत्तराखंडउर्स मेलाएक्सक्लूसिव खबरेंधर्म और आस्था

758वें उर्स को लेकर कलियर में प्रशासन अलर्ट, मंत्री खजानदास और शादाब शम्स ने साबिर पाक की दरगाह पर चादर चढ़ाई,, दरगाह साबिर पाक में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ, उर्स की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ हुई अहम समीक्षा बैठक,,

जायरीनों की सुरक्षा और सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं—मंत्री खजानदास, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्श ने मेला क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

758वें उर्स को लेकर कलियर में प्रशासन अलर्ट, मंत्री खजानदास और शादाब शम्स ने साबिर पाक की दरगाह पर चादर पेश की,,

दरगाह साबिर पाक में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ, उर्स की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ हुई अहम समीक्षा बैठक,,

जायरीनों की सुरक्षा और सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं—मंत्री खजानदास, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्श ने मेला क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

हरिद्वार/पिरान कलियर। विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हज़रत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक की दरगाह पिरान कलियर शरीफ में 758वें सालाना उर्स की तैयारियां तेज हो गई हैं। उर्स को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में उत्तराखंड सरकार के समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजानदास तथा उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स पिरान कलियर पहुंचे और दरगाह साबिर पाक में अकीदत के साथ चादर और फूल पेश किए।

चादरपोशी के दौरान देश और प्रदेश में अमन-चैन, आपसी भाईचारा, साझी संस्कृति, खुशहाली, तरक्की तथा प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा के लिए विशेष दुआ की गई। इस दौरान दरगाह परिसर में बड़ी संख्या में अकीदतमंद और गणमान्य लोग मौजूद रहे। आध्यात्मिक माहौल के बीच साबिर पाक की दरगाह पर अकीदत का सिलसिला जारी रहा। चादरपोशी के बाद मंत्री खजानदास और वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने उर्स की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में उर्स के दौरान देश-विदेश से आने वाले जायरीनों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, मेला क्षेत्र की व्यवस्थाएं, भीड़ नियंत्रण और जायरीनों के लिए मूलभूत सुविधाओं को लेकर विभागवार तैयारियों की जानकारी ली गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उर्स शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि किसी भी स्तर पर श्रद्धालुओं और जायरीनों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

मंत्री खजानदास ने अधिकारियों से कहा कि पिरान कलियर का उर्स केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि देश की गंगा-जमुनी तहजीब, सांप्रदायिक सौहार्द और साझी विरासत की मजबूत मिसाल भी है। यहां देश के विभिन्न हिस्सों से हर वर्ष बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक जायरीन को सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि उर्स की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और जिन कार्यों की जिम्मेदारी जिस विभाग को दी गई है, उन्हें निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।

मंत्री ने कहा कि पिरान कलियर शरीफ सदियों से सर्वधर्म समभाव, मानवता और भाईचारे का संदेश देता आया है। साबिर पाक की दरगाह पर देश के विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग अपनी आस्था के साथ पहुंचते हैं। यह स्थल हमारी साझी संस्कृति और सामाजिक एकता की जीवंत पहचान है।

वहीं उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने भी उर्स की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उर्स में आने वाले जायरीनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सभी संबंधित विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने तथा आपसी समन्वय बनाए रखने को कहा। इसके बाद मंत्री खजानदास और शादाब शम्स ने अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर होने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक सुधार और तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।

उर्स के मद्देनजर प्रशासन द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और पार्किंग स्थलों को व्यवस्थित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी विभागीय तैयारियों को मजबूत किया जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि उर्स के दौरान आने वाले जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराया जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मेला शुरू होने से पहले सभी तैयारियों की दोबारा समीक्षा की जाए और कमियों को तत्काल दूर किया जाए।

पिरान कलियर में 758वें उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन की सक्रियता बढ़ने के साथ ही मेला क्षेत्र में भी गतिविधियां तेज हो गई हैं। आने वाले दिनों में जायरीनों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन सुरक्षा और सुविधा दोनों मोर्चों पर अपनी तैयारियों को मजबूत करने में जुटा है।

Related Articles

Back to top button