Daily Live Uttarakhand updateइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

22 माह के सफल कार्यकाल के बाद एसपी देहात शेखर चंद सुयाल को भावभीनी विदाई,, अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था और सफल कांवड़ यात्रा में योगदान को किया याद, स्मृति चिन्ह भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं

22 माह के सफल कार्यकाल के बाद एसपी देहात शेखर चंद सुयाल को भावभीनी विदाई,,

अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था और सफल कांवड़ यात्रा में योगदान को किया याद, स्मृति चिन्ह भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं

हरिद्वार। उत्तराखंड शासन की ओर से जारी स्थानांतरण एवं तैनाती आदेश के बाद जनपद हरिद्वार में करीब 22 माह तक एसपी देहात की जिम्मेदारी संभालने वाले शेखर चंद सुयाल को पुलिस अधिकारियों ने भावभीनी विदाई दी। शासन के आदेश के तहत अब उन्हें जनपद देहरादून में अपर पुलिस अधीक्षक नगर की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हरिद्वार से प्रस्थान से पूर्व पुलिस कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शेखर चंद सुयाल के कार्यकाल की उपलब्धियों को याद किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

अपराध नियंत्रण से कांवड़ यात्रा तक निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

अधिकारियों ने कहा कि नवंबर 2024 से हरिद्वार में एसपी देहात के रूप में कार्य करते हुए शेखर चंद सुयाल ने अपराध नियंत्रण, अपराधों के अनावरण, कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही हरिद्वार में आयोजित सफल कांवड़ यात्रा के दौरान भी उनके दायित्व निर्वहन और पुलिस व्यवस्था में योगदान को विशेष रूप से याद किया गया।विदाई समारोह में अधिकारियों ने उनके कुशल वक्ता और प्रभावी मंच संचालक के रूप में कार्य करने की क्षमता की भी प्रशंसा की। उनकी सहज एवं मृदु भाषा शैली को लेकर भी अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए।

फूल माला और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान सूक्ष्म जलपान के बाद पुलिस अधिकारियों ने शेखर चंद सुयाल को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया। अधिकारियों ने उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी सफलता की कामना की। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि हरिद्वार में बिताए कार्यकाल के दौरान उनके साथ किए गए कार्य और अनुभव हमेशा याद रहेंगे। साथ ही भविष्य में पुनः साथ मिलकर कार्य करने की इच्छा भी व्यक्त की गई।

सहयोग के लिए अधिकारियों का जताया आभार

विदाई के अवसर पर शेखर चंद सुयाल ने हरिद्वार में अपने कार्यकाल के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों से मिले सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने टीम भावना को पुलिस कार्य की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।विदाई समारोह में सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी, सीओ ज्वालापुर संजय चौहान, सीओ सिटी शीशुपाल नेगी, सीओ यातायात विपेंद्र सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रवीण आलोक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button