Daily Live Uttarakhand updateउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

न कोई बड़ा जश्न… न दिखावा! सलेमपुर आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच पहुंचीं प्रज्ञा दीक्षित, आंगनबाड़ी में मनाया खास अंदाज में जन्मदिन,, केक कटा तो गूंज उठीं तालियां, उपहार मिले तो खिल गए नन्हे चेहरे,, डीएम मयूर दीक्षित ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

न कोई बड़ा जश्न… न दिखावा! सलेमपुर आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच पहुंचीं प्रज्ञा दीक्षित, आंगनबाड़ी में मनाया खास अंदाज में जन्मदिन,,

केक कटा तो गूंज उठीं तालियां, उपहार मिले तो खिल गए नन्हे चेहरे,,

डीएम मयूर दीक्षित ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

हरिद्वार, 21 सितंबर 2026। जन्मदिन पर अक्सर बड़े आयोजन और चमक-दमक देखने को मिलती है, लेकिन सलेमपुर में सोमवार को तस्वीर कुछ अलग नजर आई। जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित की पत्नी श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित ने अपना जन्मदिन आंगनबाड़ी केंद्र-29 के मासूम बच्चों के बीच पहुंचकर मनाया।

बच्चों के बीच पहुंचते ही माहौल खुशनुमा हो गया। उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर बातचीत की और उनकी मासूम बातों को सुना। इसके बाद बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।

केक कटा तो गूंज उठीं तालियां, उपहार मिले तो खिल गए चेहरे

केक काटने के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बना। बच्चों ने तालियां बजाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को उपहार वितरित किए।उपहार पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने बच्चों को प्यार-दुलार दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित बोलीं—बच्चों के साथ बिताया पल सबसे खास

श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित ने कहा कि बच्चों के साथ जन्मदिन मनाना उनके लिए बेहद सुखद अनुभव है। बच्चों की मुस्कान और उनके साथ बिताया गया समय जन्मदिन को यादगार बना देता है।

उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों के शुरुआती वर्षों में मिलने वाला पोषण और शिक्षा उनके भविष्य की मजबूत नींव तैयार करता है।

डीएम मयूर दीक्षित ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भी आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की पढ़ाई और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की नियमित निगरानी पर भी जोर दिया गया।

सलेमपुर में दिखी सादगी और अपनत्व की तस्वीर

आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित जन्मदिन समारोह में स्थानीय महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। बच्चों की हंसी-खुशी और तालियों के बीच पूरा कार्यक्रम बेहद आत्मीय नजर आया।

बड़े आयोजन से दूर बच्चों के बीच मनाया गया यह जन्मदिन सादगी और संवेदनशीलता की तस्वीर बन गया। बच्चों के साथ केक काटने से लेकर उपहार बांटने तक हर पल में अपनत्व दिखाई दिया।

कार्यक्रम में प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अविनाश भदौरिया, परियोजना अधिकारी बाल विकास सुलेखा सहगल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं, स्थानीय महिलाएं एवं केंद्र के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button