Daily Live Uttarakhand updateउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

HRDA की 86वीं बोर्ड बैठक में बजट को मंजूरी, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश,, आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में हुई बैठक, खाली भवनों की बिक्री और मानचित्र संबंधी मामलों पर भी लिए गए निर्णय

HRDA की 86वीं बोर्ड बैठक में बजट को मंजूरी, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश,,

आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में हुई बैठक, खाली भवनों की बिक्री और मानचित्र संबंधी मामलों पर भी लिए गए निर्णय

हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) की 86वीं बोर्ड बैठक शुक्रवार को आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्राधिकरण के विभिन्न प्रस्तावों और विकास योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा के बाद आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ बजट को अनुमोदन प्रदान किया गया। इसके अलावा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में रिक्त पड़े भवनों के विक्रय के संबंध में भी निर्णय लिया गया।

मानचित्रों की दिक्कतों पर दिए दिशा-निर्देश

प्राधिकरण में मानचित्रों से संबंधित आ रही कठिनाइयों को लेकर प्रस्तुत प्रकरणों पर भी बोर्ड ने चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों को संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

विकास कार्यों की भी हुई समीक्षा

बोर्ड बैठक के बाद प्राधिकरण की संचालित योजनाओं और विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई। भविष्य में प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उपाध्यक्ष HRDA सोनिका, जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित, नगर आयुक्त हरिद्वार नंदन कुमार, नगर पालिका शिवालिकनगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा समेत विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक का संचालन HRDA सचिव प्रत्यूष सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button