अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, भाई अली से जेल में मुलाकात कर लौटते समय झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ भीषण हादसा, एक अन्य युवक की भी गई जान, तीन गंभीर घायल,, पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, दुर्घटना के कारणों की जांच जारी

अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, भाई अली से जेल में मुलाकात कर लौटते समय झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ भीषण हादसा, एक अन्य युवक की भी गई जान, तीन गंभीर घायल,,
पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, दुर्घटना के कारणों की जांच जारी

झांसी। माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की गुरुवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूंछ थाना क्षेत्र के पास हुआ। दुर्घटना में अबान के साथ मौजूद एक अन्य युवक की भी जान चली गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अबान अहमद अपने बड़े भाई अली अहमद, जो झांसी जेल में बंद हैं, उनसे मुलाकात करने गए थे। जेल से लौटते समय उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।अस्पताल में चिकित्सकों ने अबान अहमद और एक अन्य युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी रेफर किया गया है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक स्तर पर दुर्घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
गौरतलब है कि अतीक अहमद के परिवार के कई सदस्य विभिन्न मामलों में कानूनी कार्रवाई का सामना कर चुके हैं। इसी क्रम में अली अहमद झांसी जेल में बंद हैं, जिनसे मुलाकात कर लौटते समय यह हादसा हुआ।



