उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

बैरागीवाला विनोद कश्यप हत्याकांड के बाद हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज, पहचान में जुटी पुलिस,, पथराव, आगजनी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप; वीडियो फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई,, सहसपुर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, प्रशासन बोला— कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा,,

बैरागीवाला विनोद कश्यप हत्याकांड के बाद हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज, पहचान में जुटी पुलिस,,

पथराव, आगजनी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप; वीडियो फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई,,

सहसपुर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, प्रशासन बोला— कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा,,

देहरादून। सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में युवक विनोद कश्यप हत्याकांड के बाद भड़की हिंसा और तनाव को लेकर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। घटना के दौरान हुई आगजनी, पुलिस पर पथराव और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, विनोद कश्यप की हत्या के बाद क्षेत्र में लोगों का आक्रोश बढ़ गया था। इसी दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि उग्र भीड़ के कुछ लोगों ने पुलिस बल पर पथराव किया, सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित किया तथा आगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया। इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई।

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। अब पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, मोबाइल वीडियो, सोशल मीडिया फुटेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जिन लोगों ने हिंसा, आगजनी, पथराव अथवा सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी गतिविधियों में भाग लिया है, उनके खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को केवल इसलिए राहत नहीं मिलेगी कि वह भीड़ का हिस्सा था।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हत्या जैसी गंभीर घटना की जांच अपनी जगह जारी है, लेकिन उसके नाम पर कानून हाथ में लेने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती। शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है।

फिलहाल बैरागीवाला और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से सहयोग बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बैरागीवाला हिंसा प्रकरण में साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही कई लोगों की पहचान कर आगे की गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button