देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में चल रहे एक फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मौके से दो संचालकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कॉल सेंटर के 15 कर्मचारियों को थाने लाकर पूछताछ की और उन्हें नोटिस देकर रिहा कर दिया। आरोपी खुद को माइक्रोसॉफ्ट का प्रतिनिधि दर्शाकर पहले विदेशी लोगों के कंप्यूटर में वायरस भेजते थे। इसके बाद इसे ठीक करने के नाम पर उनसे क्रिप्टो करेंसी व गिफ्ट कार्ड के रूप में फीस वसूलते थे। इस तरह इन आरोपियों ने विदेशी नागरिकों से करोड़ों रुपये की ठगी की है।एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल के पास रिद्धिम टॉवर के एक तल पर छापा मारा गया था। पता चला था कि यहां एक फर्जी कॉल सेंटर चलाकर विदेशी लोगों को ठगा जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि टॉवर के इस तल पर अंदर हॉल में यह कॉल सेंटर चलाया जा रहा है। यहां बैठे युवक और युवती हेडफोन लगाकर विदेशों में बात कर रहे हैं। इन कर्मचारियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे यह सब काम विवेक और निकिता के कहने पर कर रहे हैं। ये दोनों अंदर ऑफिस में बैठे हुए हैं। पुलिस जैसे ही अंदर के कमरे में दाखिल हुई तो निकिता और विवेक घबरा गए।पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वह खुद को माइक्रोसॉफ्ट ऑनलाइन सपोर्ट कंपनी का प्रतिनिधि बताकर विदेशी लोगों से बात करते हैं। उनके कंप्यूटर में पहले बग या वायरस भेजा जाता है। जब उनका कंप्यूटर हैंग हो जाता है तो उनसे बात कर इस कंप्यूटर का रिमोट एक्सेस एप से एक्सेस लिया जाता है। इसके बाद इस वायरस को हटाकर उनके कंप्यूटर को पहले जैसा किया जाता है। इन लोगों से आरोपी गिफ्ट कार्ड और क्रिप्टो करेंसी के रूप में भुगतान लेते हैं।
mehfil garden
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
पिरान कलियर में आस्था को शर्मसार करने वाला कांड! होटल के कमरे में नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार, होटल और संचालक की भूमिका भी जांच के घेरे में….. कलियर के एक होटल में हुई शर्मनाक वारदात ने खड़े किए गंभीर सवाल, ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचकर भेजा जेल; एक ही कमरे में नाबालिग और अन्य लोगों को ठहराने की अनुमति किसने दी? होटल संचालक समेत अन्य संदिग्धों की भूमिका खंगाल रही कलियर पुलिस, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का दावा
November 2, 2026
उत्तराखंड: शिक्षा विभाग की मान्यता पर ही चलेगी सामान्य शिक्षा, दीनी तालीम के लिए अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की मान्यता अनिवार्य….. हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंह नगर के मदरसों पर प्रशासन की नजर; अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण ने निरीक्षण के दिए निर्देश, उल्लंघन पर पांच लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान
November 2, 2026
नशे के काले कारोबार का खेल अब नहीं चलेगा! हरिद्वार में प्रशासन का ‘मिशन क्लीन’ शुरू, किसकी बारी कब आएगी?… नशे के सौदागरों पर प्रशासन की तीसरी नजर! कहीं दुकानों पर छापेमारी तो कहीं नशा मुक्ति केंद्रों की जांच, स्कूलों में भी बजेगा जागरूकता का बिगुल; एडीएम जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम…
October 31, 2026
अंग्रेजों के कानूनों के खिलाफ हरिद्वार से आर-पार की लड़ाई! मानवाधिकार आयोग में पहुंची याचिका, गुलामी की कानूनी विरासत खत्म करने की मांग से मचा हलचल… भदौरिया एसोसिएट ग्रुप ने खोला कानूनी मोर्चा, गृह सचिव से DGP तक को बनाया पक्षकार; 1947 में देश आजाद होने के बावजूद अंग्रेजों के बनाए कानूनों पर उठाए गंभीर सवाल, नए दौर के हिसाब से कानून बनाने की मांग
October 30, 2026
Check Also
Close