Daily Live Uttarakhand updateअपीलउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

दिव्यांग बच्चों ने गाया जन्मदिन का गीत तो भावुक हुए CM धामी, आंखों से छलक पड़े आंसू…… देहरादून में खास अंदाज में मनाया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन, बच्चों का स्नेह बताया सबसे अनमोल उपहार

दिव्यांग बच्चों ने गाया जन्मदिन का गीत तो भावुक हुए CM धामी, आंखों से छलक पड़े आंसू……

देहरादून में खास अंदाज में मनाया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन, बच्चों का स्नेह बताया सबसे अनमोल उपहार

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार, 16 सितंबर को अपना जन्मदिन देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के बच्चों के बीच मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनसे आत्मीय संवाद किया।

इस दौरान दिव्यांग बच्चों ने मुख्यमंत्री के लिए जन्मदिन का गीत गाया। बच्चों की मासूमियत, स्नेह और आत्मीयता का यह पल ऐसा रहा कि मुख्यमंत्री धामी भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं। गीत सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने बच्चों के इस स्नेह को अपने जन्मदिन का बेहद खास और यादगार उपहार बताया।

“बच्चों के बीच बिताया समय नई ऊर्जा देता है”

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बच्चों के बीच बिताया गया समय उन्हें नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में प्रतिभा और अपार संभावनाएं हैं। दिव्यांग बच्चों को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर, सम्मान, प्रोत्साहन और विश्वास मिलना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

जन्मदिन के इस भावुक पल में मुख्यमंत्री की पत्नी गीता पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और संस्थान के शिक्षक भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button