अलर्टआपदाउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

हरिद्वार में ‘धीमी रफ्तार’ पर डीएम का बड़ा एक्शन! सीवरेज निर्माण कार्यों की सुस्ती पर मयूर दीक्षित सख्त, 5 दिन की डेडलाइन जारी,, “सड़क किनारे मलबा, अधूरे काम और अव्यवस्था पर जताई नाराजगी” — डीएम बोले, समयसीमा में काम पूरा नहीं हुआ तो ठेकेदार पर होगी कार्रवाई,, “चारधाम यात्रा और कांवड़ मेले से पहले सड़कें हों दुरुस्त, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा से नहीं होगा कोई समझौता”

इन्तजार रजा हरिद्वार- हरिद्वार में ‘धीमी रफ्तार’ पर डीएम का बड़ा एक्शन! सीवरेज निर्माण कार्यों की सुस्ती पर मयूर दीक्षित सख्त, 5 दिन की डेडलाइन जारी,,

“सड़क किनारे मलबा, अधूरे काम और अव्यवस्था पर जताई नाराजगी” — डीएम बोले, समयसीमा में काम पूरा नहीं हुआ तो ठेकेदार पर होगी कार्रवाई,,

“चारधाम यात्रा और कांवड़ मेले से पहले सड़कें हों दुरुस्त, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा से नहीं होगा कोई समझौता”

हरिद्वार में चल रहे सीवरेज निर्माण कार्यों की धीमी गति अब प्रशासन की नजरों में आ गई है। पुराने आरटीओ चौक और भारत माता मंदिर मार्ग क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण कर मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे फैले मलबे, निर्माण सामग्री और अधूरे कार्यों को देखकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों पर नाराजगी जाहिर की।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि सीवरेज कार्यों के चलते कई स्थानों पर सड़कें खोदी गई हैं, लेकिन निर्माण कार्य की गति अपेक्षाकृत धीमी है। इतना ही नहीं, सड़कों के किनारे जगह-जगह निर्माण सामग्री और मलबा भी फैला हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदार को तत्काल मलबा हटाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं, उन्हें अगले पांच दिनों के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरे नहीं हुए तो संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही और जनता की परेशानी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग और संबंधित ठेकेदारों को निर्देश दिए गए कि भारत माता मंदिर मार्ग क्षेत्र में चल रहे सीवरेज और सड़क निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि निर्माण कार्यों के कारण स्थानीय लोगों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

डीएम ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सीवरेज निर्माण के दौरान बनाए जा रहे मैनहोल पूरी तरह सुरक्षित हों और कोई भी मैनहोल खुला न छोड़ा जाए। निर्माण स्थलों पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत किए जाएं ताकि दुर्घटनाओं की संभावना समाप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में चारधाम यात्रा जारी है और आगामी कांवड़ यात्रा भी निकट है। ऐसे में शहर में चल रहे निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करना बेहद जरूरी है, ताकि लाखों श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा) मीनाक्षी मित्तल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दीपक कुमार, कनिष्ठ अभियंता सीएल भारती, ठेकेदार प्रशांत पाराशर, रजत शर्मा सहित संबंधित अधिकारी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासन की इस सख्ती के बाद अब लोगों की नजरें इस बात पर टिक गई हैं कि पांच दिन की समयसीमा में काम कितना पूरा होता है।

Related Articles

Back to top button