युवाओं की नसों में नशा घोलने निकला नशा तस्कर, सुमननगर में रानीपुर पुलिस ने कसा शिकंजा,,पूछताछ में खुली सप्लाई की परत,, ऑपरेशन प्रहार में 12.08 ग्राम स्मैक के साथ मुन्तहिर गिरफ्तार, ₹36 हजार की स्मैक समेत नकदी, मोबाइल और एक्टिवा बरामद; पूछताछ में महिला कनेक्शन का खुलासा,, आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी सामने आया

युवाओं की नसों में नशा घोलने निकला नशा तस्कर, सुमननगर में रानीपुर पुलिस ने कसा शिकंजा,,पूछताछ में खुली सप्लाई की परत,,
ऑपरेशन प्रहार में 12.08 ग्राम स्मैक के साथ मुन्तहिर गिरफ्तार, ₹36 हजार की स्मैक समेत नकदी, मोबाइल और एक्टिवा बरामद; पूछताछ में महिला कनेक्शन का खुलासा,,
आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी सामने आया
इन्तजार रजा, हरिद्वार… हरिद्वार में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तस्करों पर शिकंजा कसते हुए रानीपुर पुलिस ने सुमननगर तिराहे से एक कथित स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12.08 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 36 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने स्मैक बिक्री से प्राप्त ₹1,200 नकद, एक मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को बंदा नंबर-9, सुमननगर तिराहे पर पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सलेमपुर की ओर से आ रही एक्टिवा संख्या UK 08 BJ 1631 को रोककर चालक की तलाशी ली गई। तलाशी में स्मैक मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुन्तहिर पुत्र शहीद, निवासी ग्राम गढ़ नंबर-01, पोस्ट मीरपुर, थाना रानीपुर, हरिद्वार, उम्र 44 वर्ष के रूप में हुई है।
स्मैक के साथ बिक्री की रकम भी मिली, पूछताछ में खुली सप्लाई की परत
पुलिस का दावा है कि आरोपी के पास से बरामद ₹1,200 रुपये स्मैक बेचकर हासिल की गई रकम है। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह स्मैक रहमतपुर निवासी एक महिला से लेकर आया था और उसे आगे बेचने जा रहा था।
आरोपी के इस बयान के बाद पुलिस ने अब कथित महिला सप्लायर की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में सामने आए तथ्यों और सुरागरसी-पतारसी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
नशे के कारोबार पर प्रहार, आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी सामने आया
पुलिस जांच में आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ मु0अ0सं0 415/2025, धारा 8/21/60 NDPS Act के तहत थाना रानीपुर में पहले भी मुकदमा दर्ज है।
वर्तमान मामले में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 319/2026, NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हरिद्वार पुलिस के मुताबिक ऑपरेशन प्रहार का उद्देश्य नशे की सप्लाई चेन पर सीधा प्रहार कर तस्करों को कानून के शिकंजे में लाना है। पुलिस अब केवल छोटे स्तर पर नशा बेचने वालों तक सीमित न रहकर उनके पीछे सक्रिय सप्लाई नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।
इस कार्रवाई को एसपी सिटी एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में उपनिरीक्षक पुनीत दनौसी, उपनिरीक्षक पूजा पाण्डेय, कांस्टेबल महेन्द्र तोमर और कांस्टेबल हरीश राणा शामिल रहे।



