इन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

थानो में मस्जिद परिसर सील, मुस्लिम समाज ने अधिकारियों से की पुनर्विचार की मांग,, MDDA की कार्रवाई के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जताई आपत्ति, वार्ता से समाधान की उम्मीद,, पुरानी मस्जिद होने का दावा, संगठन बोला— तथ्यों को अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा

थानो में मस्जिद परिसर सील, मुस्लिम समाज ने अधिकारियों से की पुनर्विचार की मांग,,

MDDA की कार्रवाई के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जताई आपत्ति, वार्ता से समाधान की उम्मीद,,

पुरानी मस्जिद होने का दावा, संगठन बोला— तथ्यों को अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा

 इन्तजार रजा हरिद्वार/देहरादून। देहरादून के थानो क्षेत्र स्थित एक मस्जिद परिसर को मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा सील किए जाने के बाद स्थानीय मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने इस पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, MDDA द्वारा पूर्व में जारी नोटिस के क्रम में मंगलवार को संबंधित परिसर को सील करने की कार्रवाई की गई। इसके तहत परिसर के प्रवेश द्वार को भी बंद कर दिया गया।

मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी ने कहा कि संगठन मामले में प्राधिकरण के अधिकारियों से मुलाकात कर अपना पक्ष रखना चाहता है। उनका कहना है कि मस्जिद कई वर्षों से संचालित हो रही है और परिसर से संबंधित तथ्यों एवं दस्तावेजों को अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।उन्होंने बताया कि परिसर में बने एक कमरे को लेकर आपत्ति जताई गई है, जिस संबंध में संगठन अपना पक्ष स्पष्ट करेगा। उनका कहना है कि बातचीत के माध्यम से समाधान निकलने की उम्मीद है।

वहीं, भूमि दानकर्ता दिलशाद ने भी कहा कि मस्जिद लंबे समय से क्षेत्र में मौजूद है और स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी निर्माण संबंधी विषय पर विभागीय प्रक्रिया आवश्यक है तो उसका पालन किया जाएगा तथा अधिकारियों के साथ संवाद कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा बनी हुई है। फिलहाल मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि प्रशासन और प्राधिकरण से वार्ता की तैयारी कर रहे हैं। वहीं प्रशासन की ओर से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे।

Related Articles

Back to top button