Daily Live Uttarakhand updateअपराधअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

हरिद्वार में गोकशी पर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’! रुड़की में 150 किलो तो सलेमपुर में 85 किलो गौमांस बरामद,, दो थाना क्षेत्रों में एक के बाद एक छापेमारी से मचा हड़कंप, कटान के उपकरण भी मिले—रुड़की में नामजद आरोपी फरार, रानीपुर में तीन आरोपी पुलिस को देखकर भागे

हरिद्वार में गोकशी पर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’! रुड़की में 150 किलो तो सलेमपुर में 85 किलो गौमांस बरामद,,

दो थाना क्षेत्रों में एक के बाद एक छापेमारी से मचा हड़कंप, कटान के उपकरण भी मिले—रुड़की में नामजद आरोपी फरार, रानीपुर में तीन आरोपी पुलिस को देखकर भागे

हरिद्वार। जिले में गोकशी के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस मुख्यालय से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रुड़की और रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस टीमों ने एक के बाद एक छापेमारी कर बड़ी बरामदगी की है। दोनों कार्रवाई में कुल 235 किलो गौमांस और पशु कटान के उपकरण बरामद किए गए। हालांकि, दोनों ही मामलों में आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सके और अंधेरे अथवा पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए।

रुड़की में सोनाली नदी के पास छापा, 150 किलो गौमांस बरामद

कोतवाली रुड़की पुलिस के अनुसार, 9/10 सितंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि बदा रोड के निकट सोनाली नदी के पास गोकशी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

तलाशी के दौरान मौके से करीब 150 किलोग्राम गौमांस और पशु कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रुड़की में मु0अ0सं0 407/26, धारा 3/5/11 उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक सुभाष चंद्र जखमोला, कांस्टेबल गुलबहार, कांस्टेबल नरेश जोशी और होमगार्ड राजेंद्र शामिल रहे।

सलेमपुर में खाली प्लाट बना कटान का अड्डा? 85 किलो गौमांस बरामद

दूसरी कार्रवाई कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर स्थित आयशा कॉलोनी टावर के पास खाली प्लाट में की गई। पुलिस के मुताबिक 10 सितंबर की सुबह मुखबिर ने सूचना दी कि खाली प्लाट में गोकशी की जा रही है। सूचना पर रानीपुर पुलिस और उत्तराखंड गौवंश स्क्वाड, गढ़वाल परिक्षेत्र हरिद्वार की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की।

पुलिस टीम को देखते ही मौके पर मौजूद तीन आरोपी फरार हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से 85 किलो गौमांस और अवैध पशु कटान के उपकरण बरामद किए। मामले में कोतवाली रानीपुर में मु0अ0सं0 312/26, धारा 3/5/11 उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम अब फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देने में जुटी है।

235 किलो गौमांस बरामद, लेकिन आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर

एक ही दिन में दो थाना क्षेत्रों में हुई इन कार्रवाइयों ने गोकशी के नेटवर्क को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से जहां अवैध पशु कटान करने वालों में हड़कंप मचा है, वहीं दोनों मामलों में आरोपियों का मौके से फरार हो जाना पुलिस के सामने अगली चुनौती है।

रानीपुर की कार्रवाई में शामिल टीम में व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाड़ी, उप निरीक्षक पूजा पाण्डेय, कांस्टेबल अमित राणा, कांस्टेबल बीरेन्द्र जोशी, कांस्टेबल सुरेन्द्र तोमर और कांस्टेबल कुँवर राणा शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button