मृतक पत्रकार के परिवार को सरकार का सहारा, आश्रित पत्नी को मिला 5 लाख का चेक,, पत्रकार कल्याण कोष से स्वर्गीय रामराजा की पत्नी शालू को आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पहुंचाई गई मदद,, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह और पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्यों ने सौंपा सहायता चेक, पत्रकारों के हित में सरकार की संवेदनशील पहल

मृतक पत्रकार के परिवार को सरकार का सहारा, आश्रित पत्नी को मिला 5 लाख का चेक,,
पत्रकार कल्याण कोष से स्वर्गीय रामराजा की पत्नी शालू को आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पहुंचाई गई मदद,,
जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह और पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्यों ने सौंपा सहायता चेक, पत्रकारों के हित में सरकार की संवेदनशील पहल

हरिद्वार, 14 सितंबर 2026।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार राज्य सरकार की ओर से पत्रकार कल्याण कोष के माध्यम से मृतक पत्रकार के आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। पत्रकार कल्याण कोष के अंतर्गत मृतक पत्रकार स्वर्गीय रामराजा की पत्नी श्रीमती शालू को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया।
जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह तथा पत्रकार कल्याण कोष समिति की सदस्य श्रीमती शशि शर्मा और अमित शर्मा ने आश्रित को सहायता राशि का चेक सौंपा। इस दौरान सरकार की ओर से पत्रकारों और उनके परिवारों के हित में संचालित कल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी जानकारी दी गई।
जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकार कल्याण कोष के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों, गंभीर बीमारी से पीड़ित सक्रिय पत्रकारों तथा मृतक पत्रकारों के आश्रितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों और उनके परिवारों के हित में संचालित यह पहल सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाती है।
पत्रकार कल्याण कोष समिति की सदस्य शशि शर्मा एवं अमित शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की पहल पर जरूरतमंद पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को समय-समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इससे विपरीत परिस्थितियों में पत्रकारों के परिवारों को महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है।
इस अवसर पर पत्रकार बाल कृष्ण शर्मा, रवींद्र, प्रमोद कुमार, मोहन राजा सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।



