दरगाह पिरान कलियर में ‘संरक्षण बनाम कार्रवाई’ की जंग क्या अब माननीय हाईकोर्ट की कसौटी तक पहुंचेगी? मौ. रफी प्रकरण में अब दरगाह सिस्टम पर उठे बड़े सवाल,, “वीडियो बनाने वालों पर आखिर शुरू हो गई कार्रवाई की चर्चा और विवादों में घिरे लोगों को कथित संरक्षण का तोहफा क्यों?” — कलियर में तेज हुई बहस, आखिर किसके इशारे पर चल रहा पूरा खेल?,, “मौखिक आदेश पर एक सुपरवाइजर का वीडियो वायरल, कथित मौ रफी को लेकर फर्जी नियुक्ति और रहस्यमयी चुप्पी!” — क्या अब इस पूरे प्रकरण की परतें माननीय हाईकोर्ट की निगरानी में खुलनी चाहिए?,,

वाजिद अली हरिद्वार- दरगाह पिरान कलियर में ‘संरक्षण बनाम कार्रवाई’ की जंग क्या अब माननीय हाईकोर्ट की कसौटी तक पहुंचेगी? मौ. रफी प्रकरण में अब दरगाह सिस्टम पर उठे बड़े सवाल,,
“वीडियो बनाने वालों पर आखिर शुरू हो गई कार्रवाई की चर्चा और विवादों में घिरे लोगों को कथित संरक्षण का तोहफा क्यों?” — कलियर में तेज हुई बहस, आखिर किसके इशारे पर चल रहा पूरा खेल?,,
“मौखिक आदेश पर एक सुपरवाइजर का वीडियो वायरल, कथित मौ रफी को लेकर फर्जी नियुक्ति और रहस्यमयी चुप्पी!” — क्या अब इस पूरे प्रकरण की परतें माननीय हाईकोर्ट की निगरानी में खुलनी चाहिए?,,
पिरान कलियर की चर्चित दरगाह एक बार फिर ऐसे विवाद के केंद्र में आ खड़ी हुई है, जिसने अब सिर्फ एक व्यक्ति या नियुक्ति के सवाल को पीछे छोड़ पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मौ. रफी से जुड़े कथित फर्जी नियुक्ति विवाद, लगातार उठते सवालों और क्षेत्र में फैल रही चर्चाओं ने अब एक नए मोड़ पर पहुंचकर “संरक्षण बनाम कार्रवाई” की बहस को जन्म दे दिया है।
क्षेत्र में चर्चा जोरों पर है कि यदि किसी व्यक्ति की नियुक्ति पूर्व में निरस्त, विवादित या सवालों के घेरे में रही, तो उसकी कथित सक्रियता आखिर किस आधार पर जारी है? यदि नियुक्ति वैध है तो दस्तावेज सार्वजनिक क्यों नहीं किए जा रहे? और यदि सवाल उठ रहे हैं तो जांच का दायरा अब तक स्पष्ट क्यों नहीं है? यही वे सवाल हैं जो अब चौक-चौराहों से लेकर सोशल मीडिया और स्थानीय बैठकों तक गूंज रहे हैं।
सबसे गंभीर चर्चा इस बात को लेकर है कि कथित तौर पर यदि कोई व्यक्ति वीडियो, दस्तावेज या गतिविधियों को सार्वजनिक करने की कोशिश करता है तो उसे कार्रवाई का डर दिखाए जाने जैसी बातें सामने आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर, जिन लोगों पर आरोप लगाए जा रहे हैं, उनके खिलाफ कोई स्पष्ट कार्रवाई नजर नहीं आने से चर्चाओं का बाजार और गर्म हो गया है। हालांकि इन सभी दावों और आरोपों की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
दरगाह क्षेत्र में अब एक और बड़ा सवाल उठ रहा है—आखिर वह कौन सा “मौखिक आदेश” है जिसकी चर्चा बीते दिनों से एक वायरल वीडियो में चल रही है? क्या प्रशासनिक व्यवस्था अब फाइलों और लिखित आदेशों से नहीं बल्कि मौखिक संकेतों से संचालित हो रही है? यदि ऐसा नहीं है तो फिर संबंधित जिम्मेदार अधिकारी खुलकर स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं कर रहे?
स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री के “ऑपरेशन कालनेमी” की भावना यदि अव्यवस्था, कथित संरक्षण और संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई की बात करती है, तो फिर ऐसे मामलों में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की मांग भी उतनी ही जरूरी हो जाती है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या इस पूरे मामले को अब केवल विभागीय स्तर पर छोड़ना पर्याप्त होगा या फिर इसे माननीय न्यायालय की कसौटी पर भी परखा जाना चाहिए?
अब चर्चाएं इस दिशा में भी बढ़ने लगी हैं कि यदि आरोप, शिकायतें और सवाल लगातार सामने आ रहे हैं तो माननीय हाईकोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच की मांग उठना भी असामान्य नहीं होगा। क्योंकि अब मामला सिर्फ मौ. रफी तक सीमित नहीं दिख रहा, बल्कि दरगाह प्रबंधन, प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
फिलहाल जनता जवाब चाहती है—क्या यह केवल आरोपों का शोर है, स्थानीय चर्चाओं का असर है, या फिर पर्दे के पीछे मौ रफी के पास कोई ऐसा बड़ा राज दफन है जिसकी परतें खुलना अभी बाकी हैं?
नोट: यह खबर स्थानीय चर्चाओं, शिकायतों और लगाए गए आरोपों पर आधारित है। सभी पक्षों का पक्ष लेना और निष्पक्ष जांच आवश्यक है।



