Blog

उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक: पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर स्कूलों में अवकाश घोषित,, “20 मई को प्रदेशभर के सरकारी, निजी और अशासकीय शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद” — शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश,, “राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, नहीं होंगे सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम” — मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के सम्मान में राज्यभर में शोक की घोषणा

इन्तजार रजा हरिद्वार- उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक: पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर स्कूलों में अवकाश घोषित,,

“20 मई को प्रदेशभर के सरकारी, निजी और अशासकीय शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद” — शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश,,

“राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, नहीं होंगे सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम” — मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के सम्मान में राज्यभर में शोक की घोषणा

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ राजनेता के आकस्मिक निधन के बाद प्रदेशभर में शोक की लहर फैल गई है। राज्य सरकार द्वारा उनके सम्मान में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इसी क्रम में माध्यमिक शिक्षा एवं प्रारम्भिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।

निदेशक माध्यमिक शिक्षा एवं प्रारम्भिक शिक्षा उत्तराखंड डॉ. मुकुल कुमार सती द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन के उपरांत दिनांक 19 मई से 21 मई 2026 तक प्रदेश में तीन दिवसीय राजकीय शोक रहेगा। इस अवधि के दौरान राज्य के सभी जनपदों में सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। साथ ही किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में 20 मई 2026 को उनकी अन्त्येष्टि के दिन राज्य सरकार के समस्त कार्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और निजी शिक्षण संस्थानों एवं कार्यालयों को भी बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

इस निर्णय के बाद प्रदेशभर के लाखों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन को अवकाश की सूचना दी गई है। विभाग ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासन द्वारा जारी आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया जा रहा है। अपनी सादगी, अनुशासन और स्वच्छ छवि के लिए पहचान रखने वाले खंडूरी उत्तराखंड की राजनीति में एक मजबूत व्यक्तित्व माने जाते थे। उनके निधन को प्रदेश के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

अब पूरे प्रदेश की नजर उनके अंतिम संस्कार और राजकीय सम्मान के कार्यक्रमों पर बनी हुई है। वहीं राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि दिवंगत नेता के सम्मान में सभी विभाग निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Back to top button