अपीलउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें
हरिद्वार में कल 4अगस्त को नहीं लगेगा तहसील दिवस: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में होने वाला कार्यक्रम स्थगित,, अपरिहार्य कारणों से प्रशासन ने लिया फैसला, एसडीएम योगेश सिंह मेहरा ने दी जानकारी,, 4 अगस्त को तहसील सभागार में प्रस्तावित जनसुनवाई नहीं होगी, नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी,,

हरिद्वार में कल 4 अगस्त को नहीं लगेगा तहसील दिवस: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में होने वाला कार्यक्रम स्थगित,,
अपरिहार्य कारणों से प्रशासन ने लिया फैसला, एसडीएम योगेश सिंह मेहरा ने दी जानकारी,,
4 अगस्त को तहसील सभागार में प्रस्तावित जनसुनवाई नहीं होगी, नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी,,
हरिद्वार, 03 अगस्त 2026। हरिद्वार तहसील सभागार में मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित होने वाला तहसील दिवस अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
उप जिलाधिकारी योगेश सिंह मेहरा ने बताया कि प्रशासनिक कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया है। इसके चलते 4 अगस्त को आयोजित होने वाली जनसुनवाई एवं तहसील दिवस का कार्यक्रम अब नहीं होगा।
उन्होंने बताया कि तहसील दिवस के आयोजन की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नई तिथि की घोषणा के बाद ही अपनी शिकायतों एवं समस्याओं के निस्तारण के लिए तहसील दिवस में पहुंचें।



