अपीलअफवाहअलर्टआपदाइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

हरिद्वार मे बारिश को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

हरिद्वार मे बारिश को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

हरिद्वार, 28 जुलाई। जनपद में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागीय एवं प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट रहने और अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि जलभराव, सड़क अवरुद्ध होने या किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करें। उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों में शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्षा के कारण सरकारी अथवा निजी संपत्ति को होने वाली किसी भी क्षति का तत्काल आकलन कर उसकी सूचना जिला आपदा कंट्रोल रूम को भेजी जाए।

डीएम मयूर दीक्षित ने हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं और शिवभक्तों से अपील की कि वे बारिश के दौरान गंगा घाटों और नदी तटों पर विशेष सावधानी बरतें तथा प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने और किसी भी प्रकार का अनावश्यक जोखिम न उठाने की सलाह दी।

इसके अलावा नदी किनारे रहने वाले लोगों से भी बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से नदी के पास न जाने की अपील की गई है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए जनहानि एवं संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम रखने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करें।

Related Articles

Back to top button