उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

युवा न्याय यात्रा में गूंजा युवाओं का आक्रोश: सुराज सेवा दल ने पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर सरकार को घेरा,, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप,,

चेतावनी— युवाओं की आवाज़ नहीं सुनी गई तो पूरे उत्तराखंड में होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन,,

युवा न्याय यात्रा में गूंजा युवाओं का आक्रोश: सुराज सेवा दल ने पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर सरकार को घेरा,,

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप,,

देहरादून। सुराज सेवा दल द्वारा आयोजित ‘युवा न्याय यात्रा’ के माध्यम से प्रदेश में लगातार सामने आए पेपर लीक और भर्ती घोटालों के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई गई। यात्रा के दौरान संगठन के पदाधिकारियों और युवाओं ने सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की।

सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड के हजारों युवा वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन बार-बार पेपर लीक और भर्ती घोटालों के कारण उनका भविष्य अंधकार में जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन मामलों पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है।

यात्रा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और युवाओं को न्याय दिलाने की मांग की। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने युवाओं की आवाज़ को गंभीरता से नहीं लिया तो पूरे प्रदेश में व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

सुराज सेवा दल ने कहा कि उनका संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक प्रदेश के युवाओं को निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था और न्याय नहीं मिल जाता। संगठन ने प्रदेश के युवाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की भी अपील की।

Related Articles

Back to top button