Daily Live Uttarakhand updateअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंखुलासागिरफ्तारी

गौमाता से हैवानियत! सलेमपुर महदूद में दुष्कर्म की सूचना से मचा हड़कंप, रानीपुर पुलिस ने आरोपी दबोचा…… सूचना मिलते ही एक्शन में आई हरिद्वार पुलिस, चंद घंटों में जमालपुर नहर पटरी से आरोपी हिरासत में—मुकदमा दर्ज

गौमाता से हैवानियत! सलेमपुर महदूद में दुष्कर्म की सूचना से मचा हड़कंप, रानीपुर पुलिस ने आरोपी दबोचा……

सूचना मिलते ही एक्शन में आई हरिद्वार पुलिस, चंद घंटों में जमालपुर नहर पटरी से आरोपी हिरासत में—मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। सलेमपुर महदूद में गाय के साथ कथित दुष्कर्म की सूचना ने इलाके में सनसनी फैला दी। मामला सामने आते ही रानीपुर पुलिस ने बिना देर किए कार्रवाई शुरू की और अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसी दिन जमालपुर नहर पटरी से एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर 2026 को गाय के स्वामी नवीन पुत्र विक्रम सिंह, निवासी अशोक वाटिका, सलेमपुर महदूद ने कोतवाली रानीपुर में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मु0अ0सं0 320/2026, धारा 11(1)(a) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

तहरीर मिलते ही शुरू हुई तलाश, नहर पटरी पर पुलिस ने दबोचा

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रानीपुर मनोहर भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर तलाश करते हुए 14 सितंबर को ही जमालपुर नहर पटरी से घटना में शामिल बताए जा रहे आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी अत्मलपुर बौगला, थाना बहादराबाद, जनपद हरिद्वार का निवासी है। आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी के साथ अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल, कांस्टेबल गम्भीर तोमर और कांस्टेबल करम सिंह कार्रवाई में शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button