BIG BREAKING: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 14 अफसरों को नई जिम्मेदारी—देवव्रत जोशी बने हरिद्वार ASP,, पदोन्नति के बाद 3 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला, प्रशिक्षण पूरा करने वाले 10 अधिकारियों को भी मिली नई तैनाती

BIG BREAKING: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 14 अफसरों को नई जिम्मेदारी—देवव्रत जोशी बने हरिद्वार ASP,,
पदोन्नति के बाद 3 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला, प्रशिक्षण पूरा करने वाले 10 अधिकारियों को भी मिली नई तैनाती

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने 21 सितंबर 2026 को पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार कुल 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
सबसे अहम नियुक्ति IPS देव व्रत जोशी (IPS-RR-2023) की है। सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में Phase-II Training of Basic Course पूरा करने के बाद उन्हें सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP), जनपद हरिद्वार के पद पर नियुक्त किया गया है।
आदेश के मुताबिक देव व्रत जोशी ने 31 अगस्त 2026 को पुलिस मुख्यालय में आमद दर्ज कराई थी।
पदोन्नति के बाद 3 अधिकारियों को नई तैनाती
- राजेश साह — देहरादून से बागेश्वर
- प्रदीप पन्त — देहरादून से 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार
- नदीम अहमद — टिहरी गढ़वाल से आईआरबी द्वितीय, देहरादून
प्रशिक्षण पूरा करने वाले 10 अधिकारियों की तैनाती
- दक्ष शौरखंद — हरिद्वार
- दिव्येश उपाध्याय — पौड़ी गढ़वाल
- अंकित थापलियाल — ऊधमसिंहनगर
- लव शर्मा — नैनीताल
- तनुजा बिष्ट — टिहरी गढ़वाल
- आदित्य तिवारी — देहरादून
- समीरन भट्ट — नैनीताल
- दीप्ति कैड़ा — पिथौरागढ़
- अवनी तिवारी — रुद्रप्रयाग
- विनय सिंह — नैनीताल

हरिद्वार को मिला नया IPS ASP
देव व्रत जोशी की हरिद्वार ASP के पद पर नियुक्ति इस फेरबदल का प्रमुख हिस्सा है। पुलिस मुख्यालय के आदेश में उन्हें तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
कुल मिलाकर: 3 पदोन्नत पुलिस उपाधीक्षक + 10 प्रशिक्षण पूर्ण अधिकारी + 1 IPS अधिकारी = 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी।



