अपराधअलर्टइन्वेस्टिगेशनउत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, फ्लाईओवर निर्माण में सुस्ती पर अधिकारियों-ठेकेदारों को लगाई फटकार,, मयूर दीक्षित के निर्देश—कांवड़ यात्रा से पहले हर हाल में पूरे हों कार्य, रात में भी तेज़ी से चले निर्माण,, डीएम मयूर दीक्षित का अल्टीमेटम—सड़क पर पड़ा मलबा हटाओ, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

इन्तजार रजा हरिद्वार- डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, फ्लाईओवर निर्माण में सुस्ती पर अधिकारियों-ठेकेदारों को लगाई फटकार,,

मयूर दीक्षित के निर्देश—कांवड़ यात्रा से पहले हर हाल में पूरे हों कार्य, रात में भी तेज़ी से चले निर्माण,,

डीएम मयूर दीक्षित का अल्टीमेटम—सड़क पर पड़ा मलबा हटाओ, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

 

हरिद्वार, 6 मई 2026।
कांवड़ यात्रा से पहले व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। बुधवार शाम डीएम मयूर दीक्षित ने हरिलोक तिराहा ज्वालापुर और बहादराबाद टोल प्लाजा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्यों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की धीमी गति पर डीएम मयूर दीक्षित ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर ही अधिकारियों और ठेकेदारों को कड़ी फटकार लगाई।

डीएम मयूर दीक्षित ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांवड़ यात्रा से पहले सभी जरूरी निर्माण कार्य हर हाल में पूरे किए जाएं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता अब बिल्कुल भी क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था और कॉन्ट्रैक्टरों को निर्देशित किया कि जो कार्य शीघ्र पूरे किए जा सकते हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तत्काल पूरा किया जाए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि कई स्थानों पर निर्माण सामग्री अव्यवस्थित तरीके से पड़ी हुई है और सड़क किनारे मलबा जमा है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। इस पर डीएम मयूर दीक्षित ने सख्त निर्देश दिए कि तत्काल प्रभाव से मलबा हटाया जाए और सड़क को पूरी तरह साफ रखा जाए, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए और जहां संभव हो, वहां दिन-रात काम कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि जो कार्य रात्रि में किए जा सकते हैं, उन्हें रात में ही पूरा किया जाए, जिससे दिन के समय यातायात सुचारू बना रहे।

उन्होंने यह भी कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। यातायात व्यवस्था सुचारू रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की रोजाना मॉनिटरिंग की जाए और प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत की जाए। उन्होंने साफ किया कि यदि अगली समीक्षा में प्रगति संतोषजनक नहीं मिली तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार, एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष कुमार, हिमालयन कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सुमित कुमार, राजकुमार पांडे, इंजीनियर उत्तम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।प्रशासन के इस सख्त रुख से साफ है कि डीएम मयूर दीक्षित कांवड़ यात्रा को लेकर किसी भी तरह का जोखिम उठाने के मूड में नहीं हैं। अब यह देखना अहम होगा कि उनकी सख्ती का असर जमीनी स्तर पर कितनी तेजी से दिखाई देता है।

Related Articles

Back to top button