ग्राउंड जीरो पर उतरे एसएसपी नवनीत सिंह! नीट परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को परखा,, परीक्षा को निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड पर; केंद्रों पर तैनात पुलिस कर्मियों से लिया फीडबैक,, हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश, अभ्यर्थियों की सुरक्षा और सुचारु परीक्षा संचालन को दी प्राथमिकता,,

ग्राउंड जीरो पर उतरे एसएसपी नवनीत सिंह! नीट परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को परखा,,
परीक्षा को निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड पर; केंद्रों पर तैनात पुलिस कर्मियों से लिया फीडबैक,,
हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश, अभ्यर्थियों की सुरक्षा और सुचारु परीक्षा संचालन को दी प्राथमिकता,,
हरिद्वार। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरे और विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने केंद्रों के आसपास सुरक्षा घेरा, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास मार्ग, यातायात व्यवस्था तथा संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।
एसएसपी नवनीत सिंह ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि अथवा संदिग्ध व्यक्ति पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ नियंत्रण, अभिभावकों के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था तथा यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही संवेदनशील बिंदुओं पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने और लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा गया।
हरिद्वार पुलिस द्वारा परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास नियमित गश्त के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
एसएसपी ने कहा कि लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी इस महत्वपूर्ण परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, सुरक्षा और शांति के साथ संपन्न कराना पुलिस की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए हैं।



