उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

हरिद्वार पुलिस और ट्रैफिक वालंटियर की तत्परता रंग लाई: चंडी देवी क्षेत्र में बिछड़ा परिवार फिर हुआ एकजुट,, ट्रैफिक वालंटियर धर्मेंद्र बिश्नोई की सक्रियता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दिल्ली निवासी महिला सकुशल परिजनों से मिलीं

हरिद्वार पुलिस और ट्रैफिक वालंटियर की तत्परता रंग लाई: चंडी देवी क्षेत्र में बिछड़ा परिवार फिर हुआ एकजुट,,

ट्रैफिक वालंटियर धर्मेंद्र बिश्नोई की सक्रियता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दिल्ली निवासी महिला सकुशल परिजनों से मिलीं

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच हरिद्वार पुलिस और ट्रैफिक वालंटियर्स की सतर्कता ने एक बार फिर मानवता और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। दिल्ली निवासी श्रीमती चंद्रेश देवी चंडी देवी मंदिर क्षेत्र में अपने बच्चों आनंद, सुनील और मोनू से बिछड़ गई थीं।

महिला के अकेले मिलने पर हरिद्वार पुलिस ने उन्हें सुरक्षित चंडी चौक स्थित पुलिस बूथ पर बैठाया। इसके बाद ट्रैफिक वालंटियर धर्मेंद्र बिश्नोई ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैफिक कंट्रोल रूम से तत्काल उद्घोषणा कराई, जिससे महिला के परिजनों तक सूचना पहुंच सकी। उद्घोषणा सुनते ही श्रीमती चंद्रेश देवी के बेटे पुलिस बूथ पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक पुष्टि के बाद महिला को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपनी मां को सुरक्षित पाकर परिवार ने हरिद्वार पुलिस और ट्रैफिक वालंटियर धर्मेंद्र बिश्नोई का आभार व्यक्त किया।

कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार पुलिस और ट्रैफिक वालंटियर्स लगातार खोए हुए श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनकी सतर्कता, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के चलते भीड़भाड़ के बीच भी श्रद्धालुओं को समय पर सहायता मिल रही है। हरिद्वार पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अपने बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निकटतम पुलिस सहायता केंद्र, ट्रैफिक वालंटियर या ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से तत्काल संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button