युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: गुरुकुल कांगड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं में भरा जोश,, स्टार्टअप, स्वरोजगार और पारदर्शी भर्ती से खुल रहे नए अवसर; बैंक ऋण प्रक्रिया होगी आसान, कैंप लगाकर होगा समाधान,, गुरुकुल कांगड़ी को बताया राष्ट्र निर्माण और संस्कारों का केंद्र, युवाओं से नवाचार, आत्मनिर्भरता और विकसित उत्तराखंड के निर्माण में भागीदारी का किया आह्वान,,
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, राज्य मंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान, शोभाराम प्रजापति, श्यामवीर सैनी, नितिन गौतम, देशराज कर्णवाल, ओम प्रकाश जमदग्नि, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, नगर आयुक्त नंदन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, एसपी ट्रैफिक निशा यादव, एसपी ट्रैफिक अभय प्रताप सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: गुरुकुल कांगड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं में भरा जोश,,
स्टार्टअप, स्वरोजगार और पारदर्शी भर्ती से खुल रहे नए अवसर; बैंक ऋण प्रक्रिया होगी आसान, कैंप लगाकर होगा समाधान,,
गुरुकुल कांगड़ी को बताया राष्ट्र निर्माण और संस्कारों का केंद्र, युवाओं से नवाचार, आत्मनिर्भरता और विकसित उत्तराखंड के निर्माण में भागीदारी का किया आह्वान,,
LIVE: हरिद्वार में आयोजित युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम
हरिद्वार, 01 अगस्त 2026। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित ‘युवा शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि आज देश का भविष्य युवाओं के हाथों में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि युवाओं के चेहरों पर दिखाई देने वाला आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण है कि भारत नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है और उत्तराखंड इस परिवर्तन का मजबूत भागीदार बन चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और संस्कारों का जीवंत केंद्र है। यहां विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, राष्ट्रसेवा और भारतीय जीवन मूल्यों का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान ही देश को योग्य नागरिक और मजबूत नेतृत्व प्रदान करते हैं।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत दुनिया का सबसे युवा देश है।
देश की 65 प्रतिशत से अधिक आबादी 42 वर्ष से कम आयु की है और यही युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि आज का युवा केवल नौकरी पाने का सपना नहीं देख रहा, बल्कि स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से रोजगार देने वाला “जॉब क्रिएटर” बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी योजनाओं ने युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोले हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा प्रोत्साहन योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विकास योजना, कौशल विकास योजना, एक जनपद-दो उत्पाद योजना, हाउस ऑफ हिमालय ब्रांड, स्टेट मिलेट मिशन, एप्पल मिशन, सौर स्वरोजगार योजना, नई पर्यटन नीति और नई फिल्म नीति जैसी योजनाओं के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सामने आने वाली वित्तीय समस्याओं को भी गंभीरता से ले रही है। बैंक ऋण प्राप्त करने में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां बैंक अधिकारी और संबंधित विभाग मौके पर ही युवाओं की समस्याओं का समाधान करेंगे। इससे स्वरोजगार और स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड में 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन दर्ज किया गया है, जो राज्य के विकास और रोजगार सृजन का प्रमाण है। इसके साथ ही राज्य की बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की ऐतिहासिक कमी आई है। उन्होंने यह भी बताया कि नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) इंडेक्स में उत्तराखंड ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया है, जो राज्य सरकार की विकास नीतियों की सफलता को दर्शाता है।
युवाओं के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया है। इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण पिछले साढ़े चार वर्षों में 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरी पारदर्शिता के साथ 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं, जो पूर्ववर्ती सरकारों की तुलना में दोगुनी से भी अधिक हैं। इससे युवाओं का सरकार की भर्ती प्रक्रिया पर विश्वास मजबूत हुआ है।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे आधुनिक तकनीक, नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता को अपनाकर उत्तराखंड को विकास के नए शिखर तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि सरकार हर कदम पर युवाओं के साथ खड़ी है और उनके सपनों को साकार करने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने मुख्यमंत्री से विभिन्न विषयों पर सवाल भी पूछे, जिनका उन्होंने विस्तार से जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार युवाओं की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए निरंतर संवाद बनाए रखेगी।कार्यक्रम के आयोजक एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन विनय यादव ने किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, राज्य मंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान, शोभाराम प्रजापति, श्यामवीर सैनी, नितिन गौतम, देशराज कर्णवाल, ओम प्रकाश जमदग्नि, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, नगर आयुक्त नंदन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, एसपी ट्रैफिक निशा यादव, एसपी ट्रैफिक अभय प्रताप सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन मुख्यमंत्री के इस संदेश के साथ हुआ कि युवा शक्ति के संकल्प, कौशल और आत्मविश्वास से ही विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज और राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।



